Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Nov 2020 · 1 min read

करवाचौथ

हाइकु…

करवाचौथ
भारतीय संस्कृति
देती संस्कार।.. 1

रहेंगी व्रत
भारतीय नारियाँ
देखेंगी चाँद ।.. 2

पवित्र रिस्ता
पति-पत्नी का प्यार
यह त्यौहार।… 3

भारत देश
अद्वितीय मिशाल
करवाचौथ।… 4

करेंगी पूजा
पति परमेश्वर
आज नारियाँ…. 5

कठिन व्रत
लम्बी उम्र कामना
पत्नी साधना।… 6

सजेंगी आज
भारतीय नारियाँ
मोहनी रूप।… 7

देख करके
शरमायेगा चाँद
नारी सौन्दर्य।.. 8

पूर्ण कामना
सफल आराधना
करवाचौथ।.. 9

शाश्वत रहे
जीवंत परम्परा
करवाचौथ।…10

डाॅ. राजेन्द्र सिंह राही

Loading...