Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Oct 2020 · 1 min read

स्रग्धरा छंद “शिव स्तुति”

स्रग्धरा छंद “शिव स्तुति”

शम्भो कैलाशवासी, सकल दुखित की, पूर्ण आशा करें वे।
भूतों के नाथ न्यारे, भव-भय-दुख को, शीघ्र सारा हरें वे।।
बाघों की चर्म धारें, कर महँ डमरू, कंठ में नाग साजें।
शाक्षात् हैं रुद्र रूपी, मदन-मद मथे, ध्यान में वे बिराजें।।

गौरा वामे बिठाये, वृषभ चढ़ चलें, आप ऐसे दुलारे।
माथे पे चंद्र सोहे, रजत किरण से, जो धरा को सँवारे।।
भोले के भाल साजे, शुचि सुर-सरिता, पाप की सर्व हारी।
ऐसे न्यारे त्रिनेत्री, विकल हृदय की, पीड़ हारें हमारी।।

काशी के आप वासी, शुभ यह नगरी, मोक्ष की है प्रदायी।
दैत्यों के नाशकारी, त्रिपुर वध किये, घोर जो आततायी।।
देवों की पीड़ हारी, भयद गरल को, कंठ में आप धारे।
देवों के देव हो के, परम पद गहा, सृष्टि में नाथ न्यारे।।

भक्तों के प्राण प्यारे, घट घट बसते, दिव्य आशीष देते।
कामारी आशुतोषी, सब अनुचर की, क्षेम की नाव खेते।।
कापाली शूलपाणी, असुर लख डरें, भक्त का भीत हारे।
हे शम्भो ‘बासु’ माथे, वरद कर धरें, आप ही हो सहारे।।
===================
स्त्रग्धरा छंद (लक्षण)

“माराभाना ययाया”, त्रय-सत यति दें, वर्ण इक्कीस या में।
बैठा ये सूत्र न्यारा, मधुर रसवती, ‘स्त्रग्धरा’ छंद राचें।।

“माराभाना ययाया”= मगण, रगण, भगण, नगण, तथा लगातार तीन यगण। (कुल 21 अक्षरी)
222 212 2,11 111 12,2 122 122
त्रय-सत यति दें= सात सात वर्ण पर यति।
***********

बासुदेव अग्रवाल ‘नमन’
तिनसुकिया
5-1-17

Language: Hindi
1 Comment · 3406 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

वो सिलसिले ,वो शोक, वो निस्बत नहीं रहे
वो सिलसिले ,वो शोक, वो निस्बत नहीं रहे
पूर्वार्थ देव
प्यारी माँ
प्यारी माँ
Rajesh Tiwari
प्रीतम दोहावली
प्रीतम दोहावली
आर.एस. 'प्रीतम'
मैं तुम और हम
मैं तुम और हम
Ashwani Kumar Jaiswal
सती सावित्री
सती सावित्री
मनोज कर्ण
3965.💐 *पूर्णिका* 💐
3965.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
अरे मेघ! मेरे दूत बन जाओ
अरे मेघ! मेरे दूत बन जाओ
सोनू हंस
निज कर्तव्य निभाना है
निज कर्तव्य निभाना है
Sunil Suman
sp55 भाभियाँ
sp55 भाभियाँ
Manoj Shrivastava
फिदरत
फिदरत
Swami Ganganiya
*Loving Beyond Religion*
*Loving Beyond Religion*
Poonam Matia
विकास की जिस सीढ़ी पर
विकास की जिस सीढ़ी पर
Bhupendra Rawat
*गर्मी पर दोहा*
*गर्मी पर दोहा*
Dushyant Kumar
” आलोचनाओं से बचने का मंत्र “
” आलोचनाओं से बचने का मंत्र “
DrLakshman Jha Parimal
दलित साहित्य के महानायक : ओमप्रकाश वाल्मीकि
दलित साहित्य के महानायक : ओमप्रकाश वाल्मीकि
Dr. Narendra Valmiki
💐तेरे मेरे सन्देश-2💐
💐तेरे मेरे सन्देश-2💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मसान.....
मसान.....
Manisha Manjari
🙅यक़ीन मानिए🙅
🙅यक़ीन मानिए🙅
*प्रणय प्रभात*
*साम्ब षट्पदी---*
*साम्ब षट्पदी---*
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
ज़िन्दगी का जोश
ज़िन्दगी का जोश
Rajkumar Sharma
यकीन का
यकीन का
Dr fauzia Naseem shad
मुझे इंतजार है , इंतजार खत्म होने का
मुझे इंतजार है , इंतजार खत्म होने का
Karuna Goswami
वो जो बातें अधूरी सुनाई देती हैं,
वो जो बातें अधूरी सुनाई देती हैं,
पूर्वार्थ
चाय
चाय
MEENU SHARMA
मुहावरे में बुरी औरत
मुहावरे में बुरी औरत
Dr MusafiR BaithA
दोहा सप्तक. . . जीत -हार
दोहा सप्तक. . . जीत -हार
sushil sarna
" वो "
Dr. Kishan tandon kranti
एक वक्त था कि हम साथ हुआ करते थे,
एक वक्त था कि हम साथ हुआ करते थे,
$úDhÁ MãÚ₹Yá
बेटी - मुक्तक
बेटी - मुक्तक
लक्ष्मी सिंह
चलते रहे थके नहीं कब हौसला था कम
चलते रहे थके नहीं कब हौसला था कम
Dr Archana Gupta
Loading...