Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Sep 2020 · 1 min read

गांधी जयंती

सदा सत्य का मार्ग दिखा कर
पाठ अहिंसा पढ़ा गया।
आज उन्हीं का जन्म दिवस जो
रघुपति राघव सुना गया।।
राष्ट्रपिता जिनको कहते हैं
धोती पहने जो खादी।
हम सब प्यारे बापू कहते
और कहे उनको गांधी।।

शांति अहिंसा के दम पर ही
बापू ने लड़ी लड़ाई।
इक लाठी के दम पर उसने
अंग्रेजी फौज भगाई।।
सदा आँख में ऐनक पहनी
कमर घड़ी लटकायी थी।
हिंसा से वो दूर रहे पर
सत्य दिशा दिखलायी थी।।

■अभिनव मिश्र

Loading...