Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Sep 2020 · 1 min read

【26】*हम हिंदी हम हिंदुस्तान*

हिंदी हिंदू हिंदुस्तान, एक हमारा नारा है
हिंदुस्तान हमें तो अपने, प्राणों से भी प्यारा है
(1) हिंद की मिट्टी के कण-कण से, चंदन खुशबू आती है
पीहू – पीहू पपीहा बोले, कोयल मधु गीत सुनाती है
हिंद हिमालय से निकली, गंगा पावन जल लाती है
मन मोहक भावों से भरा ये, हिंदुस्तान हमारा है
हिंदी हिंदू हिंदुस्तान…………….
(2) हिंद चार स्तंभ हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हैं
मजहब,धर्म चाहे अलग हैंं, पर हम भाई-भाई हैं
भाईचारे से मिलकर चलना, ही सबकी सच्चाई हैंं
सर्व धर्म संभाव से रहना, ही तो भाईचारा है
हिंदी हिंदू हिंदुस्तान…………..
(3) हिंद की हवा सुभाषित, जल अमृत सा लागे
हिंद खेत खलिहानों में, हरियाली जागे
हिंद नहीं दिल में तो, हम सब बने अभागे
हिंद हमारे अंबर का, जगमग करता एक तारा है
हिंदी हिंदू हिंदुस्तान…………..
(4) लिखूं हिंद इतिहास तो, मन करता है बस लिखता जाऊं
बुद्ध, राममोहन, शेखर से, वीर, संत मन में पाऊं
हुई अनेक महान विभूति, उनकी मैं गाथा गाऊं
वीर और संतों के कारण, आज वजूद हमारा है
हिंदी हिंदू हिंदुस्तान……………
लेखन – खैमसिहं सैनी
मो. न. – 9266034599

Loading...