Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Sep 2020 · 1 min read

आज का द्रौण

आज का द्रौण

एकलव्य को
कटवाना पड़ा
अपना अंगूठा
क्योंकि
कुटिल द्रौण ने
कर रखा था
अनुबंध
राजघराने से
उनके राजकुमार को
सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर
बनाने का
आज द्रौण
हो चुका है
और अधिक खुंखार
अब वह
अंगूठा नहीं
गला काटता है

-विनोद सिल्ला©

Loading...