Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Jul 2020 · 1 min read

अब राम का दर्शन दूर नहीं......

जन मानस के मन में था जो
और सृष्टि के कण-कण में था जो
अब राम का दर्शन दूर नहीं……
प्रभु मंदिर का निर्माण वहीं……
जय श्रीराम जय जय सियाराम की….
लाल लखन की जय जय राम जनकी…

दीपों से फिर सजी अयोध्या
मन-मंदिर में बसी अयोध्या
अब राम का दर्शन दूर नहीं……
प्रभु मंदिर का निर्माण वहीं……
जय श्रीराम जय जय सियाराम की….
लाल लखन की जय जय राम जनकी…

आई पूजन की मधुर बेला
जनमानस का उमड़ा मेला
अब राम का दर्शन दूर नहीं……
प्रभु मंदिर का निर्माण वहीं……
जय श्रीराम जय जय सियाराम की….
लाल लखन की जय जय राम जनकी…

अटल ने यही सपना देखा
अवध में भवन अपना देखा
अब राम का दर्शन दूर नहीं……
प्रभु मंदिर का निर्माण वहीं……
जय श्रीराम जय जय सियाराम की….
लाल लखन की जय जय राम जनकी…

रथ यात्रा अब सफल हुयी है
कार सेवक को मुक्ति मिली है
अब राम का दर्शन दूर नहीं……
प्रभु मंदिर का निर्माण वहीं……
जय श्रीराम जय जय सियाराम की….
लाल लखन की जय जय राम जनकी…

मोदी ने संकल्प लिया था
योगी ने हठयोग किया था
अब राम का दर्शन दूर नहीं……
प्रभु मंदिर का निर्माण वहीं……
जय श्रीराम जय जय सियाराम की….
लाल लखन की जय जय राम जनकी…

***

Loading...