Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jul 2020 · 1 min read

मानव जीवन सफल बनाएं

वसुधैव कुटुंबकम् की भावना
जीवन में अपनाएं
सद्भाव रखें सब के प्रति
जीवन यज्ञ बनाएं
अडिग रहें कर्तव्य के पथ पर
पर स्वारथ करते जाएं
संयम और चरित्र से अपना
जीवन सफल बनाएं
मन वाणी और बचन कर्म से
दुख न किसी को पहुंचाएं
अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितियों में
धैर्य और धर्म का साथ निभाएं
लोक और परलोक संवारें
मानव जीवन सफल बनाएं
धन्य है भारत देश हमारा
मिलकर शीश नवाएं

Loading...