Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Jun 2020 · 1 min read

विचार

सुबह देर जागने का
रात को देर से सो का
कही इधर उधर टहलने का
कही खुद को समझने का
आखिर है क्या यह…… विचार
कही घूमने का
दोस्तों के साथ हुडडंग करने का
बचपन की यादो का
बरसात की रातो का
आखिर है क्या यह…….. विचार
पापा की डॉट खाने का
माता की ममता के खो जाने का
बहन से लड़ाई करने का
भाई की बड़ाई करने का
आखिर है क्या यह……… विचार
पढ़ाई का
खुद की बड़ाई का
दोस्तों से मीठी लड़ाई का
आचार्य जी से पिटाई का
आखिर है क्या यह……. विचार
तेरी मीठी सी बोल का
उसमे शहद के घोल का
तेरा मुस्करा के आने का
और रूठ कर जाने का
आखिर है क्या यह……… विचार
जिंदगी मे आगे बढ़ने का
सब कुछ पीछे छोड़ जाने का
मुस्कराहट भरी जिंदगी मे
अकेला हो जाने का
आखिर है क्या यह……. विचार
भविष्य का पता नहीं
हाथो की लकीरो का दुख यही
किस्मत कहा ले जायेगी
उठा पटक कर नये जीवन का रस पिलाएगी
आखिर है क्या यह……… विचार

Loading...