Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Jun 2020 · 1 min read

कालचक्र

आज मौसम यू अपना रंग दिखा रहा है
बनाई दुनिया की चीजों को उड़ा रहा है
हवा के झोंको का ऐसा रुख आ रहा है
कुछ ना कुछ जरूर साथ ले जा रहा है।

लोग पहले से ही परेशान है कॉरोना से
ये दूसरी आफत जिंदगी में ला रहा है
कुछ पंछियों की दुनिया उजड़ रही है
कुछ लोग अपने घर से बेघर हो रहे है।

क्या क्या देखना बाकी है इस 20-20 में
जो ऐसे सब कुछ होता चला जा रहा है
अब बस भी करो ईश्वर कुछ रहम करो
जैसी भी दुनिया पहले थी वैसी ही करो।

Loading...