Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2020 · 1 min read

हार जाया नहीं करते****

ज़िन्दगी के मसलों से हार जाया नहीं करते
यूं खुद ही अपने कातिल कहलाया नहीं करते….

सब बुरे हैं माना, कोई तो अच्छा भी होगा
यूं सबसे मुंह मोड़ के जाया नहीं करते…

तुम्हारे सफ़र की तपन, तुम ही जानते थे
यूं थक कर तो सो जाया नहीं करते…

अपनों का चेहरा तो, सामने लाया होता
यूं सबको रोता छोड़ तो जाया नहीं करते…

जो पास था, वो सब तो देखा होता
यूं एक आध कमी से टूट जाया नहीं करते…

Loading...