Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Jun 2020 · 1 min read

नया दिन

देखो दिन नया निकलता है,
वक़्त नए रंग में ढलता है,
देखो दिन नया निकलता है,
सुबह का सूरज आशा की किरण बन,
दिल में उतरता है,
देखो दिन नया निकलता है,
चहचहाता पंछी नई आस,
जीवन में भरता है,
देखो दिन नया निकलता है,
सुनहरा आकाश अँधेरा गया,
इस और इशारा करता है,
देखो दिन नया निकलता है,
मंद पवन का झोंका,
शिथिलता में जान भरता है,
देखो दिन नया निकलता है,
ठंडी पड़ी घास का अस्तित्व,
स्फूर्ति का आह्वान करता है,
देखो दिन नया निकलता है,
नए फूलों का खिलना,
तितली का उड़ना,
पतों का मुस्कुराना,
मंदिर की घंटियों का बज जाना,
उजला-उजला गर्म सवेरा,
ज़िंदगी की आज़ान भरता है,
देखो दिन नया निकलता है।

Loading...