Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2020 · 1 min read

कद्र समय की कीजिए

कद्र समय की कीजिए,
समय बड़ा बलवान।
सब समान इसके लिए,
निर्धन या धनवान।

निर्धन या धनवान,
गले में बाँधे सुतली।
नाचें संत सुजान,
समय की ज्यों कठपुतली।

तब संजय कविराज,
कामना करो विजय की।
दृढ़ निश्चय लो आज,
करोगे कद्र समय की।

संजय नारायण

Loading...