Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2020 · 1 min read

सरल बना ले भाव

पानी हो यदि हरि कृपा,
सरल बना ले भाव।
सबके भीतर व्याप्त हरि,
झपट पकड़ ले पाँव।

झपट पकड़ ले पाँव,
तुझे वरदान मिलेगा।
जिसमे शीतल छाँव,
श्रेष्ठ सुवितान मिलेगा।

कह संजय कविराय,
कहावत जानी मानी।
पानी सो बहि जाय,
हरि कृपा यदि हो पानी।

संजय नारायण

Loading...