Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2020 · 1 min read

शादीशुदाई डॉट कॉम

उपस्थिति दस हजार से कम नहीं और 11 लाख से ऊपर दर्शक लाइव टेलीकास्ट के, बावजूद बेहद अनुशासनप्रिय शादी, जिनमें प्रसन्नता कम और खामोशी ही ज्यादा थी । राजकुमारी बनी मिस मार्कले में प्रसन्नता देखी गई, किन्तु प्रिंस में उदासी थी।
लंदन में महाराजाओं, महारानियों के घर शादी क्या ऐसी ही होती है ? न कोई नाच-तमाशा, न कोई फुलछर्रे, गुलछर्रे ! एक वायलिन बज रही थी, जिनसे निकल रही थी ‘विरहा’ ! शादी-समारोह में इतने अनुशासन…. मानो देश में आपात स्थिति लगाने की मन्त्रणा चल रही हो ! क्या लन्दन में ऐसी ही शादी होती है ? हाँ, दुल्हिन लड़केवाले के यहाँ थी, हमारी परंपरा से उलट ! सिर्फ यही अच्छा लगा। दुल्हिन पक्ष का खर्च बचा।
×××
वहीं भारत के पटना में एक राजकुमार की शादी हुई, हालांकि लड़का इंटर फेल हैं और लड़की एमबीए पास ! वैसे बड़े लोगों की डिग्री थोड़े ही देखी जाती है, किन्तु बीस बाराती गए थे, जानवरों के चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में, जहाँ लाठी भी खाए, तो मिठाई भी । धुरपट डीजे-लीजे चला और उछल-कूद तो अपरम्पार रूप लिए था ! मंगल-गीत, मनुहार, जूता चोरी… भारत में हिंदुओं में ऐसे ही नगाड़ों की चोट पर शादी होती है।
••••••

Loading...