Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Jun 2020 · 1 min read

इधर उधर थूकना मना है

#मनहरण_घनाक्षरी_छंद लेखन का प्रथम प्रयास??

यहाँ-वहाँ जहाँ-तहाँ,थूकता अगर कोई,
उसको पकड़कर , सामने ले आइए।

बाल्टी का पानी देकर,हाथों में झाड़ू देकर,
उसी से उसी का थूका,साफ भी कराइए।

करे जो वो आनाकानी,तो काम एक करिए,
कान के नीचे उसके, जोर का लगाइये।

इतना से भी अगर,बने नहीं काम वहाँ,
लगाकर फोन फिर, पुलिस बुलाइए।

विनय कुशवाहा ‘विश्वासी’
देवरिया (उत्तर प्रदेश)

Loading...