Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Jun 2020 · 1 min read

तुम्हारी झील सी आंखें

1222/1222/ 1222/1222

तुम्हारी झील सी आंखें लगे जैसे कि मयखाना।
हमारा हाल तो देखो, बना हूं जान दीवाना।

कभी तेरी अदा मुझको , सताती है मगर यारा।
तिरा गुस्सा तिरा नखरा, गज़ब है और मुस्काना।

मिरे हर ख्वाब में तुम हो,मिरे हर सांस में तुम ही
तुझी से चैन है दिल का,कभी तुम दूर मत जाना ।

दिखे तो देख लो तुम भी,हुआ कल आंख से बारिश।
मोहब्बत हो खता चाहे, मगर हमको न पछताना।

सुनो अब जो सुनाता हूं ,तुझे दिल में बसाता हूं।
आगर खोजूं कभी दीपक , मिरे तुम पास आजाना।

©® दीपक झा रुद्रा
?

Loading...