Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jun 2020 · 1 min read

बच्चों की दुनिया

है कोई रहनुमा यहाँ क्या ।
जो बच्चों की बातें सुने ।।

रात चाँदनी में परियों की ।
जो किस्सों के ख्वाब बुने ।।

बच्चा बनकर जो बच्चों के ।
साथ साथ मिलकर खेले ।।

और माटी के बने घरोंदे ।
में बैठे सुख दुख झेले ।।

बच्चा राजा बने जो उसके ।
स्वागत हेतु कुसुम चुने ।।…

बच्चों की दुनिया की बातें ।
बड़ी निराली होती है ।।

बालमन की निश्छलता ।
भी भोली भाली होती है ।।

उनके अपने गीतों के संग ।
मोहकता के शब्द गुने ।।…

Loading...