Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Jun 2020 · 1 min read

{{{ गेसू सवारे बहुत है }}}

तेरी हर महफ़िल में हमारे इश्क़ के
मशहूर होते इशारे बहुत है

तेरे दिल के आसमान पे
मेरे जैसे सितारे बहुत है

मेरे आँचल पे अपना पाँव न रखना
इनमें तेरी दुआओ के तारे बहुत है

मेरी वफ़ा पे यू इल्जाम न लगाओ
तेरे आगे मैने हाथ पसारे बहुत है

मेरी बर्बादी देख थम न जाना तुम
तेरी ज़िन्दगी में बहारे बहुत है

जाने क्या तलाशती है निगाहें तेरी
बाजार में हुस्न के नजारे बहुत है

तुझे एक नज़र देखने की खातिर
इन्तेज़ार में दिन गुज़ारे बहुत है

मेरे बिखरे गेसुओं को तुम अनदेखा कर गए
लगता है तुमने गेसू सवारे बहुत है

Loading...