Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Jun 2020 · 1 min read

पहले संभलता था दिल अब संभलता नही है.

पहले संभलता था दिल अब संभलता नही है.
निकलने को था दम मेरा, पर निकलता नही है.

तेरे दिये गमों को बता कहां रखूं संभाल कर.
दर्द ऐ जिगर का ये सूरज भी तो ढलता नही है.

बेचैन रहती है हर वक्त तेरी दीद को मेरे ये नजर.
ना जाने क्यों तेरा ये पत्थर दिल पिघलता नही है.

करते बातें हम भी उन चांद तारों की गवाही में.
अफसोस अब चांद भी छत पर निकलता नही है.

आकर देख मेरे बिस्तर की इन सलवटों को दीप.
मेरा अब इस ज़िन्दगी पर भी जोर चलता नही है.

✍️✍️…दीप

Loading...