Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Jun 2020 · 1 min read

इज़हार

तुम मिलते हो दिल खिलता है
तुम हँसते हो दिल खिलता है

वक़्त कभी जब ऐसा आएगा
दिल तुमसे कुछ कहना चाहेगा

जब होंठ हमारे आपस में सिल जाएंगे
और जुबाँ को लब्ज नहीं मिल पाएंगे

जब दिल में कैदी जज्बातों तक
हाँथ पहुँच ना पाएँगे
दिल ने तुमको चाहा कितना
जब तुम्हें बता ना पाएंगे

तब क्या तुम झांकोगे
मेरी आँखों वाले तहखानों में?
और टटोल सकोगे दिल के
भीतर के सामानों में
पढ़ लेने को अनकहे लफ्ज़
जज्बातों के कोरे पन्ने?
तुम झांकोगे तुम पाओगे
हैं प्यार भरे कोने कोने

तुम देखोगे जर्रे जर्रे में
प्यार प्यार ही बेशुमार
खामोश मगर सब कुछ कहता
सहमा सहमा कुछ बेकरार

जब इन कोरे पन्नों पर अपनी
नाजुक उँगलियाँ फिराओगे
तो खुरदरे उभारों में अपना ही
नाम लिखा तुम पाओगे

संजय नारायण

Loading...