Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Jun 2020 · 1 min read

चलिए कुछ दिन उपवास करते हैं

चलिए कुछ दिन उपवास करते हैं
गरीब के भूख का एहसास करते हैं

जिसने हमें अनमोल जीवन दिया
उसके नाम अपना हर सांस करते हैं

दूर -दराज के समस्याओं पर क्या चिन्ता
क्यूं न ख्याल हम आस पास करते हैं

परेशानियां तो हमें मार ही डालेगीं
खुशी के लिए थोड़े में ख़ास करते हैं

भाग्य भरोसे बैठने से क्या होगा” नूरी”
हम खुदा और मेहनत पर विश्वास करते हैं

Loading...