Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jun 2020 · 1 min read

दीप

दीप अकेला विश्वास और गर्व से भरा
अन्धकार में विजय पाने को हर्ष से भरा
जलती हुई लौ से सन्देश दे रहा
निज जलकर जग को प्रकाशित कर रहा

पथ की बाधा बने वेग या हो घने तिमिर की छाया
अटल निश्चय कर लड़ रहा ओढ़े संकल्प की शक्ति
आज विचारों को दृढ़ कर लड़ रहा अकेला
नव राह पर चलने को स्वयं हठीला

निशा काल में कुछ व्यक्त कर रहा
सब ओर से है रोशन कर रहा
है वीर अकेला डटकर खड़ा
जाने कितनी बाधाओं से लडा

तन कर खड़ा हो जैसे वीर प्रहरी सा
लीन होकर निज कर्म पर अडिग सा
क्षण भर में कितना इठलाता है
मानों चाह नभ तक छूने की रखता है

Loading...