Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jun 2020 · 1 min read

कहां कहां बता तेरा साया नही जायेगा.

कहां कहां बता तेरा साया नही जायेगा.
हमसे तो तेरा प्यार भुलाया नही जायेगा.

साथ जिऊंगा साथ मरूंगा बताया था तुमको.
इससे ज्यादा तेरा साथ निभाया नही जायेगा.

सुन लो दिल की धड़कन तो यकीं हो तुमको.
हमसे तो दिल का हाल सुनाया नही जायेगा.

तुम ही बसती हो मेरे दिल में मेरी नजर में.
किसी और को तो अब बसाया नहीं जायेगा.

दिल चीरने की रीत होती तो दिखाता दीप.
यूं तो मोहब्बत का हाल दिखाया नही जायेगा.
✍️✍️…दीप

3 June, 2020
12:15 PM

Loading...