Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Jun 2020 · 1 min read

आइए मिलकर वृक्ष लगाए हजार

आइए मिलकर वृक्ष लगाए हजार
नेकी कमाये और शुद्ध मिले बयार

पेड़ की सुरक्षा हो अपने पुत्र जैसा
पेड़ बचाओ न करो अत्याचार

कुदरत ने हमें बहुत सी नेमतें दिया
रहेंगे अमन में गर करेंगे उसका सत्कार

अब से भी पेड़ों का कटान बन्द करें
जीवन रहेगा तो अच्छा लगेगा कारोबार

मन में घबराहट होती है” नूरी”अक्सर
आक्सीजन के लिए जाना न पड़े बाजार।

नूरफातिमा खातून “नूरी”
कुशीनगर
6/6/2020

Loading...