Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Jun 2020 · 1 min read

नया मोर्चा एक बनाओ

सत्ता लोलुप सभी मदारियों
लेफ्ट राइट और राष्ट्र वादियों
छदम धर्मनिरपेक्ष ढोंगियों
समाजवाद के घिसे पिटे रोमियो
समाज सेवा के नामचीन रोगियों
चुनावी राजनीति के अवसरवादी शिकारियों
वोटों के जाने-माने महा भिखारियों
जोड़ तोड़ के प्रखर पंडितों
सभी दलों के महान बागियों
चोर लुटेरे बेईमान घाघ विश्वासघातिओ
महान दादा नाना के नासमझ नातियों
चुनावी बिगुल बज गया है
वोटों का बाजार सज गया है
सत्ता सुंदरी सामने खड़ी है
सभी की नजर उसी पर गड़ी है
अबकी बाजी फिसल न जाए
फिर से ना सत्ता बन जाए
नया मोर्चा एक बनाओ
मिलजुल कर सब जोर लगाओ
फिर से कहीं ये बैठ न जाए
मिलकर इसकी बांट लगाओ

Loading...