Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Jun 2020 · 1 min read

खूबसूरत है ये आफरीं ज़िंदगी

साँस का सिलसिला ही नहीं ज़िंदगी
खूबसूरत है ये आफरीं जिंदगी

हार जाते हैं खुद से अगर हम कहीं
ख़त्म हो जाती है फिर वहीं ज़िदगी

गम अगर हैं खुशी भी मिलेगी यहाँ
जी रहा आदमी बे -यकीं ज़िंदगी

ज़िन्दगी को अगर जीना छोड़ोगे तो
छोड़ देगी तुम्हे भी कहीं ज़िंदगी

अपने माशूक जैसे ही समझो इसे
चाहते हो अगर तुम हमनशीं ज़िंदगी

Loading...