Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Jun 2020 · 1 min read

प्यार कम तो नहीं

मेरे लिए मेरा दिलदार, कम तो नही.
उसी में है पूरा संसार, कम तो नही.

जानता हूँ तुम एक हो और चाहने वाले बहुत.
सनम मेरे भी है यहां तश्ननगार¹, कम तो नहीं.

उठा है धुंआ तो देखना आग भी लगेगी.
मेरी तरफ से मेरी यलगार², कम तो नही.

सोचता हूं तुम आओ बैठो और बात करो.
तेरे लिए मेरे ख्यालों की रफ्तार, कम तो नहीं.

इन्कार पर भी दीप वार दे जान अपनी.
इस दिल का बेशुमार प्यार, कम तो नहीं.

1. प्यासे लोग, चाहने वाले
2. आक्रमण, अटैक

✍️✍️…दीप

31 May, 2020
4-30 PM

Loading...