Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jun 2020 · 1 min read

आशियाँ ही आशियाँ

गज़ल

जिन दरख्तों को गिराना चाहती हैं आँधियाँ।।
कुछ परिन्दों ने बना रक्खे हैं उनमें आशियाँ।

कल यहाँ पर खेत थे बस और कुछ पगडंडियाँ।
अब यहाँ पर दूर तक हैं आशियाँ ही आशियाँ।।

खेत थे, खलिहान थे, कुछ बाग़ थे, कुछ बस्तियाँ।
बिल्डिंगें हैं, मॉल हैं, कुछ टॉवरें, कुछ चिमनियाँ।।

इस नदी के तीर पर जबसे बनी हैं बस्तियाँ।
जी नहीं पाती हैं तबसे इस नदी में मछलियां।।

चूसने मकरंद भँवरे अब यहाँ भी आ गये।
आज इन गुंचों से गायब हो रही हैं तितलियां।

बाप बेटे की यहाँ आपस में बनती ही नहीं।
फासला इक उम्र का है दो दिलों के दरमियाँ।।

क्या करें कैसे करें किससे करें अब गुफ्तगू।
‘कृष्ण’ अपने साथ बस दीवार दर या खिड़कियाँ।।

श्रीकृष्ण शुक्ल,
MMIG-69, रामगंगा विहार,
मुरादाबाद। (उ.प्र.)
244001
मोबाइल नं. 9456641400

Loading...