Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 May 2020 · 1 min read

सामने आए सोनू सूद

जब सब ने ली आंखे मूंद
सामने आए सोनू सूद

मजदूरों को घर पहुंचाया
हिंदुस्तानी होने का फरज निभाया
दिखाया इंसानियत का वजूद

सामने आए सोनू सूद

कहां है मंत्री और राजनेता
कोई भी सहारा नहीं है देता
कौन है यहां पर देशभक्त
हो गया पानी का पानी और दूध का दूध

सामने आए सोनू सूद

इस देशभक्त को परणाम
इन की मां को मेरा सलाम
देश पर है इन की मां का आभार
सुत को दिए मानव सेवा के संस्कार
इन की मां के लूं चरण मैं चूम

जब सब ने ली आंखे मूंद
सामने आए सोनू सूद

Loading...