Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 May 2020 · 1 min read

लड़की के जीवन का आधार एक रंग

आधुनिकता का शोर मचाने वाले पुराने ख्यालात अपनाते है,
बेटा बेटी एक समान बोलने वाले खुद ही बहुत बड़ा फर्क करते हैं,
जिससे चलती दुनिया यह उसी को अपशब्द बेहिसाब बोलते हैं,
माहवारी के नाम पर इक लड़की को मानसिक तनाव बहुत देते हैं
सिर्फ इक रंग को लड़की की अस्मिता का आधार बनाते हैं,
आधुनिकता का राग अलापने वाले हम 21 वीं सदी का खुद को बताते हैं,
बिस्तर रंगने के नाम पर पहली परीक्षा इनसे शान से लेते हैं,
फिर माहवारी के नाम पर कुछ अनगिनत दोष इन्हे देते हैं,
होता शुरू जब यह चक्र इक लड़की का तो पूरा घर जश्न मनाता है,
फिर बाद में इक गुनाह जैसा पूरे जहां से इसे छिपाता फिरता है,
बनाकर महामारी पर फिल्म इक समाज को आइना दिखाया जाता हैं,
पर आंखो में पट्टी बंधी इस समाज के इसको कहां कुछ नजर आता है,
पूजता और संवारता जिससे जिंदगी अपनी यह जहां,
पता नहीं क्यूं औरत का अस्तित्व इससे जुड़ने पर
उस पर शर्म का दाग बेशर्मी से लगाया जाता है

Loading...