Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 May 2020 · 1 min read

डरना कैसा ?

इरादे नेक हैं ना ?
तो डरना कैसा ?
मुहब्बत की है ?
तो मरना कैसा ?
वादे कर लिए ना ?
7 जनमों वाले
दिल से किये ?
तो मुकरना कैसा ?

तुम्हारी सादगी पर
मरते हैं ना वो ?
तो जमाने के सामने
यूं संवरना कैसा ?

उनकी बाहों का सुकूं
कहीं और नहीं ?
तो गैरों की पलकों
मे़ं बिखरना कैसा ?

बिना उनके हर गली
वीरान लगने लगी ना ?
उनके बिना कोई राह ?
अब गुजरना कैसा ?

Loading...