Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 May 2020 · 1 min read

खुशियों का संसार

पूछे मुझसे अगर कोई
खुशियों का संसार कहां है
उनसे मैं बेहिचक कहूंगा
प्रेम प्रीत का बास जहां है
धन दौलत हो जहां ढेर
विन प्रेम अशांति रहती है
हो प्रेम भरा संसार जहां
बिना द्रव्य शांति रहती है
धन दौलत का नशा सिर्फ
चमक दमक दिखलाता है
प्रेम प्रीत बिन द्रव्य सदा
मन को सदा जलाता है
प्रेम प्रीत जहां सच्ची हो
वहां नहीं है कोई कमी
कष्ट चाहे कितने आ जाएं
खुशी रहेगी सदा जमीं
प्रेम नहीं बिकता है कभी
चांदी के खनकते सिक्कों में
सब कुछ ले ले चाहे कोई
पढ़कर किसी झमेले में
सुख सुविधाएं भौतिक चाहे
द्रव्य हमें दे पाता है
लेकिन प्रेम प्रीत ही सच्ची
आत्म शांति लाता है

Loading...