Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
25 May 2020 · 1 min read

अगर ख्वाब ना होते।

तुम मेरे कभी साथ ना होते,
तुम मेरे अगर ख्वाब न होते,

प्यार – मोहब्बत कुछ नहीं होते दुनियां में,
गर दिल में सब के जज़्बात न होते।

मिल कर रहने की आदत होती तो,
सब के हाथों में ये हथियार न होते।

ख्वाइश थी मैं बच्चा ही रह जाता,
कम से कम सबसे तो ये तकरार न होते।

दिल टूटा तो अच्छा हुआ मेरे साथ,
वरना आज हम कलमकार न होते।

Loading...