Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 May 2020 · 1 min read

कोराना गाइडलाइंस

******** कोरोना गाइडलाइन ***************
तर्ज-नफरत की दुनिया को छोड़कर……

कोरोना की दुनियां को छोड़ के प्यार की दुनिया में
घर रहना मेरे यार
इस स्वार्थ की महफिल से तोड़ के नाता जा प्यारे
कोरोना से रह होशियार
1
जब आ कर कोई तुम से हाथ मिलाए-2
कहते हैं दुनिया में वो कोरोना फैलाए
मुँह पर लगा के मास्क तुम बाहर जाना
थूकना ना तुम कहीं बाहर
कोरोना…………..
2
जब शादी में कोई तुम्हे प्यार से बुलाए-2
तुम तुरंत समझ जाओ वो कोरोना थमाए
गर मर जाए कोई यार, जाना ना तुम संस्कार
किसी पर भी नही ऐतबार
कोरोना………………..
3
गर घर पर कोई रिश्तेदार आ जाए-2
देखते ही तुम उसको मुँह फैलाएं
हाथ जोड़ करना प्रणाम,कहना न करे आराम
सुखविंद्र कहता यही बार बार
कोरोना………………….
***********************************

सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...