Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 May 2020 · 1 min read

मुझे वो नज़रें बदलनी है

मुझे वो नज़रें बदलनी है
जो मेरी तरफ अचानक से मुड़ी है

अपने आप को भींचती हुई
जो मुझे अचम्भे से देख रही हैं
दया का भाव लिए
जो मुझे कमजोर बतलाती है
मुझ तक पहुंचने के लिए
जो तरस की सीढ़ियां चढ़ती है,
जो मुझे तीर की तरह गढ़ती है
आंख में डले तिनके की तरह चुभती है
लोगों के चहल-पहल में भी
जो मुझे ढूंढ लेती है,
हास्य का रूप में समझे
जो मुझे निहारा करती है
बीतें पुराने जख्मों पर
जो नई तलवारें चलातीं है
घाव का निशान बनाते हुए
जो तकदीर को तार-तार कर देतीं हैं,
नापसंद है मुझे ऐसी नज़रें
जो सहाय का अर्थ हमदर्दी से बतलाती हैं
बस मुझे तो वो नज़रें बदलनी हैं
जो मेरी तरफ अचानक से मुड़ी है।

— शिवम राव मणि

Loading...