Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 May 2020 · 1 min read

जिनके पांव में छाले है वो इतिहास बनाने वाले है

जिनके पांव में छाले है वो इतिहास बनाने वाले है
देखकर मौन हुआ है जो वो सत्ता के रखवाले है

आलीशान बंगलो में बैठ करते है चर्चा
वो शोषितों का हिस्सा खाने वाले है

दुःख दर्द सबने बांट लिया है
सब चंद कौड़ी में बिकने वाले है

लोभी सत्ता की ख़ातिर
मासूमों का रक्त बहाने वाले है

भूपेंद्र रावत
24।05।2020

Loading...