Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 May 2020 · 1 min read

आओ मिलकर योग करें

आओ मिलकर योग करें,
एक दूजे का सहयोग करें,
स्वास्थ्य जीवन का आधार,
सबका इस पर अधिकार,
नित प्रातः कीजिए योग,
सदा रहोगे फिर निरोग,
मन प्रसन्न तन पुलकित,
लाभ करें हमको अचंभित,
जीवन की भाग दौड़ में,
लाभ हानि की इस हौड़ में,
चुरा ले कुछ पल हम,
मिट जाएगा सारा तम,
सीमित कर ले अपना भोग,
पास नही आए तन के रोग,
आओ मिलकर योग करें,
एक दूजे का सहयोग करें,
——जेपीएल

Loading...