Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2020 · 1 min read

मुझे पैसा कमाने दो

मरती है चिरैया तो मर जाने दो
मुझे पैसा कमाने दो
कटते है पेड़ तो कट जाने दो
मुझे पैसा कमाने दो
घुलता है जहर नदियों में तो घुल जाने दो
मुझे पैसा कमाने दो
जलती है मछलियां तो जल जाने दो
मुझे पैसा कमाने दो
दम घोटू हो रही हवा तो हो जाने दो
मुझे पैसा कमाने दो
बेकार बह रहा पानी तो बह जाने दो
मुझे पैसा कमाने दो
पुरवा पिछवा को छोड़ो ऐ.सी. बनाने दो
मुझे पैसा कमाने दो
क्या परिंदो का कलरव डी.जे. बजाने दो
मुझे पैसा कमाने दो
बीमार हो रहा बचपन तो हो जाने दो
मुझे पैसा कमाने दो
मर जाएगा ये, इस मूर्ख को समझाने दो
नही समझना मुझे बस पैसा कमाने दो
—ध्यानू
l

Loading...