Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 May 2020 · 1 min read

दीदार को तरसे

** दीदार को तरसे **
******************

तेरे दीदार को तरसे
तेरे निहार को तरसे

तेरे पास में रहकर भी
तेरे साथ को हैं तरसे

तुझसे कोई बात न हुई
मुलाकात को भी तरसे

खोये हम तो अंधेरों में
नव प्रभात को हैं तरसे

छिपे कहाँ हो बादलों में
पहली बरसात को तरसे

नजराने मिले जिंदगी में
तेरी सौगात को तरसे

तेरे बिन बेसुरी जिंदगी
हैं सुरताल को भी तरसे

सुखविंद्र तो है अलबेला
रहे एतबार को तरसे
******************

सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...