Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 May 2020 · 1 min read

*"कोरोना के योद्धा"*

कोरोना के योद्धा
सैन्य चिकित्सक, पुलिस ,सफाई कर्मियों,
जनसेवक के रक्षक वीर योद्धा बनकर,
संकट की घड़ी में अदम्य साहस लिए हुए हैं।
मातृभूमि के सजग प्रहरी देवदूत बनकर,
संपूर्ण विश्व जगत का कल्याण किये हुए हैं।
देश का स्तंभ जीवन आधार बनकर,
चट्टानों की तरह अडिग कर्त्तव्य पथ प्रदर्शक बने हुए हैं।
विपरीत परिस्थितियों में भी अमन शांति संदेश वाहक बनकर,
कोरोना के खिलाफ युद्ध करते अहम भूमिका निभाते हुए हैं।
मानवता की सेवा देश की खातिर हौसलों से,
अपना सर्वस्व न्योछावर कर जीवनदान देते हुए चले हैं।
वीर योद्धाओं की खातिर देश तो क्या, खुदा भी शीश झुकाते खड़े हुए हैं।
ऋणी रहेगा इन महान योद्धाओं का जिन्होंने,
लोगों की जान बचाने के लिए रामबाण औषधि से जीवनदान देने जुटे हुए हैं।

Loading...