Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 May 2020 · 1 min read

खोज

अंबर के तारों से पूछा
पता तुम्हारा
अपलक अपलक

लंबी प्यासी राह से पूछा
कहां छिपा?
निर्झर निर्झर

सूखी नदिया की धार से पूछा
क्या बरसेगा?
जलधर जलधर

और यूं ही जब खो गई थी
खोज भी
मिल गए तुम
अचानक अचानक

Loading...