Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 May 2020 · 1 min read

बंद हैं भारत में विद्यालय.

बंद है भारत मे विद्यालय.
मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा सब शांत,खुले मदिरालय..

लाकडाउन में घर पर बैठे,पत्नी आधी सूखी.
हीरोइन बर्तन माँजे औ बर्तनबाली भूखी..
घर में बैठे नर-नारी भर रहे नित्य शौचालय…
बंद हैं भारत में विद्यालय….

पति – पत्नी के मध्य आ गयी,कोरोना की खाई.
भूल गये श्रृंगार, संक्रमण की आँधी में भाई..
भूखे-त्रस्त दिख रहे भै़या,सचमुच में वेश्यालय…
बंद हैं भारत में विद्यालय….

कोरोना- योद्धा पर पत्थर फेक रहे जामाती.
राष्ट्र-प्रेम की सुंदर बाती नफरत से बुझ जाती..
स्वयं सुधरिए जग सुधरेगा, जैसा बनिए आलय…
बंद हैं भारत में विद्यालय….
…….
पं बृजेश कुमार नायक

मो-9956928367

Loading...