Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 May 2020 · 1 min read

कोरोना

हरि हरि की गुहार कर
भगवान को पुकार कर
मानव आज चीख़ रहा
मृत्यु निकट जान कर।

मंदिर में कर पूजा पाठ
गलती अपनी सुधार रहा
कैसे निपटें महामारी से
मन में कर विचार रहा।

हर ओर फैला डर है
हर ओर ही मातम है।
कल तक तो था सुहाना
आज मौत का मौसम है।

उपाय न दे कोई सुझाए
भीषण महामारी से अब
भला कैसे निपटा जाए।
हर कोई ये दिमाग़ लगाए।

जनता घर मे बैठी चिंतित
कैसे पैसा घर मे आए।
बैठ बैठ कर घर के भीतर
मन की उलझन बढ़ती जाए।

इधर कोरोना उड़ता जाए
सर पर अपने पंख लगाए।
इसको उसको काटकर
सबको ही बीमार बनाए।

मीडिया कर रही प्रचार
कोरोना रहा टांग पसार।
मरने वालों की सँख्या
दो,चार से हुई हजार।

खत्म कभी न होगा अब
कहर जो हमपे बरसा है।
कल तरसा था बेजुबाँ जानवर
आज इंसान रोटी को तरसा है।

Loading...