Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 May 2020 · 1 min read

सिद्धि

मन में थोड़ी सी लगन ,
पूर्ण पर विस्वास हो ।

शक्ति हो संघर्ष की और,
सीखने की आस हो ।।

पथ प्रदर्शक साथ में ,
और सतत अभ्यास हो ।

साधना का गर्व मन में ,
कला की भी प्यास हो ।।

प्राप्त होती सिद्धि तब ,
सु – दिशा में प्रयास हो ।

सुफल बरसे मेह सम ,
सुकृत मन मधुमास हो ।।

Loading...