Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 May 2020 · 1 min read

ग़ज़ल

ग़ज़ल
2122. 2122. 2122. 2122
जीने को साँसे भी देगा पैदा यूँ जिसने किया है
आगे उसके सिर झुका जीवन तुझे उसने दिया है

वक्त की आवाज़ है ये बदलना तो काम उसका
जिन्दा है इन्सान वो यूँ बक्त को जिसने जिया है

बक्त को पहचान कर है वक्त के जो साथ चलता
सुनता है जो वक्त की नाम उसी का सबने लिया है

वक्त की दहलीज पर तू वक्त की आवाज सुन ले
वोही जीवन में सुखी है जाम उसका जो पिया है

दर्द में भी सुख का अनुभव जो करे दुनिया में यारा
मानों चुप रहने को उसने होठों को अपने सिया है

आदमीयत भूल कर जो मारे यू्ँ ही आदमीयत
साथ उसके वक्त ने बदला सदा ही तो लिया है

वक्त की आवाज सुन अहसान उसका मान ले तू
जिंदगी को उसने ही तो नाम यूँ तेरे किया है

सुरेश भारद्वाज निराश
धर्मशाला हिप्र

Loading...