Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 May 2020 · 1 min read

कोरोना तुझे भारत से हारना होगा,

-: कोरोना को भारत से हारना होगा :-

कोरोना वायरस तुझे भारत से हारना होगा।
इस हिंदुस्तान से तुझे अब निकलना होगा।
दुनियां को अब हमें करके दिखाना होगा।
कोरोना वायरस पर हमें विजय पाना होगा।

हमने ही पर्वतों को चीरकर रस्ते बनाये है।
हमने ही दुश्मनो को लोहे के चने चबवाये है।
कोरोना तुझको भी हम सब भारतवाशी।
मिलकर के हम एक साथ दूर भगा ही देंगे।

सम्पूर्ण विश्व इस बुरे दौर से गुज़र रहा है।
भारत भी इस महामारी से जूझ रहा है।
हम भी अगर समय पर नहीं सम्भलेंगे तो
कोरोना भारत में भी अपने पैरपसार रहा है

चीन व इटली की गलती से हमें सीखना है।
काल रूपी जीवाणु से भारत को बचाना है।
लॉकडाउन के इस सुरक्षा चक्र में हमको
सरकार के हर कदम का सहयोग करना है।

भारत ने अभी तक अच्छे कदम उठायें है।
पी एम श्री मोदी ने अच्छे सुझाव बतायें हैं।
डॉक्टर पोलिस सभी कर्मचारी मिलकर।
भारत को कोरोना से सही दिशा में लायें है।

-: भगवान सिंह चारण डीडवाना

Loading...