Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 May 2020 · 1 min read

अच्छा लगा

तुम थी उधर खड़ी, उस मुस्कान के साथ,
पहली बार ही तो देखा था तुम्हें, पर फिर भी, … अच्छा लगा ।

क्या थी तुम्हारी आंखों में, चंचलता या चमक,
जान ना सका, पर फिर भी … अच्छा लगा ।

केह रही थी तुम कुछ, पर मैं तो सिर्फ देख रहा था,
न कुछ सुना न कुछ बोला, पर फिर भी … अच्छा लगा ।

जब तुमने खुद बुलाया मुझे नाम से मेरे,
वो नाम भी तुम्हारे मुंह से, … अच्छा लगा ।

वो जब भीड़ में तुम्हारी आंखों ने खोजा मुझे,
मैं खो गया उन्हीं आंखों में,
की नजर में तुम्हारे मैं भीड़ से अलग था, …अच्छा लगा ।

वो जब नींद में सर तुम्हारा आया सरक के मेरे कंधे पे,
मेरी नींद तो उड़ गई, पर फिर भी,… मुझे अच्छा लगा ।

वो जब दोस्तों के चिढ़ाने पर, झलकी हलकी सी मुस्कान उस चहरे पर,
पता नहीं क्यों,… पर मुझे अच्छा लगा ।

वो जब मेरी ही चिंता में रूठी तुम,
उस गुस्से को भी देख कर,… अच्छा लगा ।

-साकेत शर्मा |

Loading...