Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 May 2020 · 1 min read

# देशप्रेम-स्वदेशी अपनाओ

देशी वस्तु खरीदिए , देश प्रेम की बात।
अर्थव्यवस्था ठीक हो , देश बढ़े दिन रात।।

देश बढ़ा तो हम बढ़े , खुद ही होंगे सिद्ध।
आत्मनिर्भर बनें सभी , होंगे तभी प्रसिद्ध।।

कठिन समय ये सीख दे , होना मत भयभीत।
रीति नीति बदलो अभी , होगी प्रीतम जीत।।

संग समय के तुम चलो , ज्यों चलते दिन रात।।
हर संकट का हल यहाँ , रजनी बाद प्रभात।।

कमज़ोर बहाना करें , बलवान करें काम।
चाल चलन जिसका सही , उसका ऊँचा नाम।।

-आर.एस.प्रीतम
सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Loading...