Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 May 2020 · 1 min read

एक चुनौती

एक चुनौती

एक चुनौती है जिंदगी
रोज पहेली है जिंदगी
सोचो तो बहुत कुछ
एक समंदर हैउ जिंदगी

चलते चलते थक जाओ
तो एक छाँव है जिंदगी
प्रार्थना में चले जाओ
तो ईश्वर है जिंदगी

पहेली सी भरी
चुनौती से भरी
जमीं पर रह कर
आसमान को छूती है जिंदगी ।

– आनंदश्री

Loading...