Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 May 2020 · 1 min read

पूनम का चांद

विषय….पूनम का चांद
दिनांक…18/04/2020
=========
नाम सुना था ,देख नहीं पाया।
घर से कभी बाहर ही नहीं आया।।
बातें भी अक्सर होतीं थी , पर कभी मैं पूछ ना पाया।
फिल्मों में अक्सर देखा पर,सच में कभी ना सामने आया।।
शादी की जब पहली रात को मैंने घूंघट उसका उठाया।
तब अचानक याद वो आया……. चौदहवीं का चांद हो या……
तब लगा पहली बार ये मुझको ,ऐसा ही होता होगा पूनम का चांद।
मेरी मां ने भी कहा ये, पूनम का चांद है मेरी बहू।।
======
डॉ.नरेश कुमार “सागर”
मुरादपुर,सागर कॉलोनी, हापुड़,उ.प्र.

Loading...